Download All Exam PDF, Online MCQ and Previous Year Question Paper, Download Notes And Study Material

Powered by Blogger.

18 December 2021

बिहार के प्रमुख जलप्रपात

0 comments




बिहार में 6 प्रमुख जलप्रपात ( Waterfall ) हैं : -

1. ककोलत जलप्रपात - यह बिहार का सबसे प्रसिद्ध जलप्रपात है।  यह बिहार के कैमूर जिला में है।  यह ककोलत , नवादा जिला में अवस्थित है।  यह ककोलत पहाड़ पर अवस्थित है और इसकी ऊंचाई 150 - 160 फ़ीट है।  कोडरमा पहाड़ से उतरने वाली सात धाराओं के मिलने से ककोलत जलप्रपात बना है।  


2. तलहार कुंड - यह जलप्रपात कैमूर जिला में है।  यह दुर्गावती नदी के समीप है।  यह कैमूर पर्वत पर अवस्थित है।  इसकी ऊंचाई 80 मीटर है। 


3. करकट गढ़ ( चैनपुर ) - यह जलप्रपात भी कैमूर जिला में है।  यह कैमूर पर्वत श्रृंखला पर उत्तर प्रदेश सीमा के निकट है।  


4. तुतला जलप्रपात - यह जलप्रपात सासाराम जिला में है।  यह तुतला भवानी मंदिर के निकट है।

  

5. मजहर कुंड - यह जलप्रपात भी सासाराम जिला में है।  यह ताराचंडी के निकट है जो कैमूर पहाड़ी में है। 


6. धुंआ कुंड - यह जलप्रपात सासाराम जिले में है।  यह जलप्रपात मजहर कुंड के निकट है।  यह जलप्रपात धोबा नदी पर है।  यह जलप्रपात 30 मीटर ऊँचा है।  



Previous Year Questions : - बिहार के प्रमुख जलप्रपात


Ques 1. दुर्गावती जलप्रपात बिहार के किस जिले में है ?

Ans -  दुर्गावती जलप्रपात कैमूर ( भभुआ ) में है।  यह जलप्रपात करीब 300 फ़ीट ऊँचा है।  


Ques 2. बिहार का सबसे ऊँचा जलप्रपात कौन सा है ?

Ans - बिहार का सबसे ऊँचा जलप्रपात काकोलत जलप्रपात है। 


Ques 3. बिहार के किस जिले में काकोलत जलप्रपात है ?

Ans - काकोलत जलप्रपात नवादा में है। 


बिहार जलप्रपात टोंस / तमसा नदी पर अवस्थित है।


बिहार जलप्रपात से सम्बंधित दो MCQ ( प्रश्न ) बार बार पूछे जाते हैं।  आप कंफ्यूज मत होना।  


Ques 1. बिहार जलप्रपात किस राज्य में है ?

Ans - बिहार जलप्रपात राजस्थान में है।  बिहार रहेगा पक्का एक option में आप उसको correct मत कर देना। 

Ques 2. बिहार जलप्रपात किस नदी पर स्थित है ?

Ans - बिहार जलप्रपात टोंस नदी पर स्थित है।  



ऐन ए अकबरी - लेखक अबुल फज़ल - के अनुसार बिहार में 200 से ज्यादा जलप्रपात हैं जो बारिश के मौसम में दीखते हैं। 


भाई लोग अगर बिहार जलप्रपात का Topic पढ़ ही रहे हो तो साथ में ये भी Question याद कर लो।  क्या पता पूछ ही लिया जाए आपसे Exam में :-

भारत का सबसे ऊँचा जलप्रपात कौन सा है ?
जोग जलप्रपात या गरसोप्पा जलप्रपात भारत का सबसे ऊँचा जलप्रपात है। इस जलप्रपात को महात्मा गाँधी जलप्रपात भी कहते हैं।  यह जलप्रपात कर्णाटक में है।  यह जलप्रपात शरबती नदी पर है।